फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा वेतन के लालच में लुटे सिक्योरिटी गार्ड

Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा वेतन के लालच में लुट गए। इनमें से अधिकांश सिक्योरिटी गार्ड एसबीआई एटीएम की सुरक्षा में तैनात हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी कंपनी में अधिक वेतन का आफर दिया। नियुक्ति पत्र देने से पहले 4500 रुपये ऐंठ लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो शिकायत लेकर थाने पहुंचे। वहां से जवाब मिला कि आरोपी को यहां लेकर आओ, तभी कार्रवाई कर पाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि उस शातिर ने पता नहीं कितने लोगाें को अब तक ठगी का शिकार बनाया होगा।
विज्ञापन

कमला नेहरू अस्पताल में स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम की सुरक्षा में तैनात मोतीलाल ने कहा कि कृष्ण कुमार नाम का व्यक्ति उनके पास आया। खुद को राजस्थान का निवासी बताया। उन्हें भरोसा दिलाया कि शिमला में एक कंपनी खुल रही है जिसमें उन्हें बतौर सिक्योरिटी गार्ड रखा जाएगा महीने की सेलरी सात हजार होगी। केवल आठ घंटे ड्यूटी देनी होगी। आरोपी ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2500 रुपये लिए और बाद में कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने से पहले दो हजार और देने होंगे। एसबीआई में सेलरी अकाउंट खुलवाना है। उसकी बातों में आकर यह रुपया भी दे दिया। मोती लाल ने कहा कि इसके साथ शिशुपाल, यशपाल और हरी नंद ने भी रुपये दिए हैं। ये सभी सिक्योरिटी गार्ड हैं। नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो इन लोगों ने आरोपी को काल किया। जब उससे रुपये मांगे तो एसबीआई के चेक दे दिए जो बाद में खाते में रुपया न होने कारण बाउंस हो गए। शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर चलता कर दिया कि आरोपी को लेकर यहां आओ, तब देख लेते हैं। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर बृजेश सूद ने कहा कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें