फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पानी की राशनिंग शुरू

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम राजधानी में पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। अब शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जाएगी। छोटा शिमला जोन को राशनिंग से बाहर रखा गया है। निगम आयुक्त डा. एमपी सूद ने बताया है कि पेयजल योजनाओं में कम वोल्टेज के चलते पंपिंग प्रभावित हुई है। इस कारण पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है। स्थिति संभलते ही पानी की सुचारु सप्लाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार से शहर में पानी की राशनिंग शुरू की गई है। इसके तहत शहर के लोगों को अब एक दिन छोड़कर पीने का पानी मिलेगा। लक्कड़ बाजार जोन, संजौली जोन, चौड़ा मैदान जोन के तहत आने वाले क्षेत्रों में को राशनिंग के लिए दो भागों में बांटा गया है। कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और कुछ में शनिवार को आपूर्ति की जाएगी। सेंट्रल जोन के सारे क्षेत्रों में शनिवार को एक दिन पानी दिया जाएगा। जबकि छोटा शिमला जोन में राशनिंग नहीं की गई है। छोटा शिमला जोन के क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी रोजाना दिया जाएगा। निगम आयुक्त का कहना है कि जल भंडारण टैंकों का जल स्तर सामान्य बनाए रखने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

...................
छोटा शिमला जोन में सुचारु रहेगी सप्लाई
छोटा शिमला जोन के तहत विकासनगर, देवनगर, पटयोग, कांगनाधार, न्यू शिमला, पंथाघाटी, करयाण, सरगीण, मैहली, शकराला, दाड़नी का बगीचा, बैम्लोई, कनलोग, टालैंड, शिवपुरी, कलीफलैंड एस्टेट, पारसदास गार्डन, न्यू लैंड एस्टेट, मरीना, लिफ्ट एरिया, मजीठा हाउस, न्यू फ्लावरडेल ऐरा होम, पाइन हाउस, पेट्रोल पंप, ब्राकहास्ट, स्ट्राबेरी हिल, नालजवुड, बीसीएस, खलीणी, ग्रीन पार्क, कसुम्पटी बाजार, फ्लावरडेल, परिमहल, पुलिस लाइन कसुम्पटी, मिस चैंबर, निगम विहार और ऐलन बैंक में पानी की राशनिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में आज होगी पानी की सप्लाई
लक्कड़ बाजार जोन के तहत लक्कड़ बाजार, चैप्सली, आकलैंड, लांगवुड, सांगटी, गुड वुड, कुठार हाउस, हरि निवास, सीजीओ कांपलेक्स, भराड़ी के कुछ क्षेत्र, कुफ्टाधार, ग्रीन गेट, हाउसिंग बोर्ड, कल्स्टन, जाखू, होलीलाज, डेजी बैंक, रिजमाउंट के कुछ क्षेत्र, अप्पर जोधा निवास, ओक वुड, केंद्रीय विद्यालय, उपायुक्त निवास, अप्पर भराड़ी और लोअर भराड़ी में पानी सप्लाई किया जाएगा। संजौली जोन के तहत संजौली बाजार, चलौंठी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिवालिक भवन, कमला नगर एमसी लाइन, समिति लाइन-बाईपास, कमला नगर, नेरीधार, सब्जीमंडी ढली, लोअर समिट्री नियर टनल, इंद्रनगर और हिमगिरी में पानी दिया जाएगा। चौड़ा मैदान जोन के तहत नाभा, फागली, डाउनडेल, एची आफिस, रामनगर, टुटीकंडी, रेलवे बोर्ड, कोमली बैंक, अनाडेल, विधानसभा, घोड़ा चौकी, बालूगंज, समरहिल, चक्कर और रॉक हाउस में शुक्रवार को पानी दिया जाएगा।

निराश न हों, आपका नंबर कल
सेंट्रल जोन के तहत माल रोड, लोअर बाजार, लालपानी, बस स्टैंड, राम बाजार, रुलदूभट्टा, कोर्ट हिल, नार्थ व्यू, फिंगास, ईदगाह, सीटीओ, कृष्णानगर, सब्जी मंडी और लिफ्ट एरिया में शनिवार को पीने के पानी की सप्लाई दी जाएगी। लक्कड़ बाजार जोन के तहत कार्नर हाउस, नवबहार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, माइक्रोवेव, रामचंद्रा चौक, स्टोक्स पैलेस, हैनाल्ट, रिज माउंट, भज्जी हाउस, मौनस्ट्री एरिया, जोधा निवास, यूएस क्लब, भागडा निवास, सीपीडब्ल्यूडी लांगवुड, करैगड़ूू, लोअर कलस्टन, एचपीएसईबी कालोनी, बस स्टेंड एरिया भराड़ी, तारा बाड़ी, भराड़ी एरिया और पुलिस लाइन भराड़ी में भी कल पानी की सप्लाई दी जाएगी। संजौली जोन के तहत इंजनघर, सांगटी, गुरुद्वारे से नीचे के क्षेत्र, नार्थ ओक, बोथ वैल, सिमिट्री गेट, वर्मा कालोनी, कार्नर हाउस एरिया, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ढली बाजार, मशोबरा और अप्पर सिमिट्री में भी शनिवार को पानी दिया जाएगा। चौड़ा मैदान जोन के तहत फिंगास, स्नोव्यू, चौड़ा मैदान, टुटू, संदल चक्कर, कच्चीघाटी, लोअर और अप्पर कैथू में भी शनिवार को पानी दिया जाएगा।

गिरि में पंपिंग ठप, नहीं हुई शाम की सप्लाई
शिमला। बिजली की कम वोल्टेज के चलते वीरवार को गिरि पेयजल योजना में दिन भर पानी की पंपिंग नहीं हो सकी। इस कारण शहर के चौड़ा मैदान जोन में वीरवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। वीरवार की शाम चौड़ा मैदान जोन के कैथू, अपर कैथू, चौड़ा मैदान, समरहिल, बालूगंज, टुटू, घोड़ा चौकी और पांजड़ी को पेयजल सप्लाई से महरूम ही रहना पड़ा। रिज टैंक में गिरि पेयजल योजना से सप्लाई नहीं आने के चलते उक्त क्षेत्रों में शाम की सप्लाई का कट लगाया गया है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया गिरि से सप्लाई न मिलने के चलते शाम की सप्लाई बाधित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें