फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर नहीं लेंगे अक्तूबर का मानदेय

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर अक्तूबर माह का मानदेय नहीं लेंगे। विधानसभा चुनाव के समर में शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे टिकेंद्र पंवर ने नैतिकता का हवाला देते हुए मासिक वेतन लेने से इंकार कर दिया है। निगम आयुक्त को लिखे पत्र में डिप्टी मेयर ने अक्तूबर माह के दौरान आफिस को पर्याप्त समय नहीं दे पाने का तर्क देते हुए वेतन लेने से इंकार किया है।
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद नगर निगम को पब्लिक फ्रैंडली बनाने का मेयर और डिप्टी मेयर ने एलान किया था। मेयर का पद संभालते ही मेयर संजय चौहान ने सरकारी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगाने का फैसला लिया। मेयर और डिप्टी मेयर ने अपने आफिस के बाहर लगी लाल और हरी लाइट को नहीं जलाने के आदेश जारी किए। मेयर और डिप्टी मेयर ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से वे आम आदमी से सीधे संपर्क में रहेंगे।
डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर का कहना है अक्तूबर माह में वह विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे, इसलिए एमसी आफिस को पर्याप्त समय नहीं दे सके। इसके चलते उन्हें बिना काम किए वेतन नहीं चाहिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त डा. एमपी सूद को इस बाबत पत्र लिखकर वेतन नहीं लेने की बात कही है। आयुक्त डा. एमपी सूद ने पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें