फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.88 लाख में बिका रोटरी का टेरेस

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। माल रोड पर रोटरी क्लब के हाल का टेरेस छह दिन के लिए 2.88 लाख के ठेके पर दिया गया है। सोमवार को नगर निगम ने खुली बोली लगाकर टेरेस को विभिन्न कंपनियों को एक-एक दिन के लिए ठेके पर दिया है। दीपावली से एक दिन पहले यानी 12 नवंबर का दिन सबसे महंगा साढ़े 95 हजार रुपये में दिया गया है। आठ से 13 नवंबर के दौरान टेरेस पर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डा. एमपी सूद ने बताया कि माल रोड पर खादी ग्रामोद्योग के पास रोटरी क्लब के हॉल के टेरेस कीे बीते दिनों मरम्मत की गई है। यहां पर आकर्षक टाइलें लगाई गई हैं। सोमवार को टेरेस की खुली बोली लगाई गई। जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसने सबसे अधिक बोली लगाई, उसे स्थान दिया गया है। डा. एमपी सूद ने बताया आठ से 13 नवंबर तक छह दिनों के लिए टेरेस को ठेके पर दिया गया है। 12 नवंबर की बोली सबसे अधिक लगी है। 95 हजार 500 रुपये में दिवाली से एक दिन पूर्व का दिन ठेके पर गया है। कुल छह दिनों के लिए लगाई गई बोली से नगर निगम को 2.88 लाख की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें