एक दिन में कैट डिक्सन और रेज मार्सडेन ने लगभग 125 से 160 किलोमीटर का सफर किया करती थीं। कैट डिक्सन की उम्र 54 और रेज मार्सडेन की उम्र 55 साल है। कैट डिक्सन और रेज मार्सडेन ने एक चैरिटी के लिए इस यात्रा द्वारा करीबन 37 लाख रुपए जुटाए हैं।
यह एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे है। इस नए रिकॅार्ड के उपलक्ष में 18 नवंबर को गिनीज रिकॅार्ड द्वारा एक खास दिवस मनाया जाएगा। इस दिन की थीम होगी 'डिस्कवर योर वर्ल्ड'। इन दोनों महिलाओं ने इस तरह की यात्रा कर आज तक बनाए गए सभी रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें इससे पहले इस तरह का रिकॅार्ड ब्रिटेन के ही लॉयड एडवर्ड कोलियर और लुइस पॉल ने बनाया था।दोनों महिलाओं ने नया रिकॅार्ड बनाकर पुरुष और महिला दोनों ही कैटेगरी में सबको पीछे छोड़ दिया है।
अपनी सफर की शुरुआत इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर से करने वाली कैट और रेज फ्रांस, मोनेको, इकटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बॉस्निया, ग्रीस, तुर्की, जॉर्जिया, म्यामार, थाइलैंड, भारत, सिंगापुर, ऑस्टेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरका, मेक्सिको, मोरक्को और स्पेन समेत 25 देशों से गुजरीं।