जंगल बचाने के लिए झारखंड की महिलाएं टीम के तौर पर काम करती हैं। तेजी से हो रही जंगलों की कटाई के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए ये महिलाएं जंगलों की सुरक्षा करती हैं। लगभग सौ के करीब इन महिलाओं ने खुद से जंगल की रक्षा करने का दायित्व उठाया है। ये महिलाएं अपने आसपास के लगभग नौ एकड़ भूमि पर बसे जंगल को बचाने की मुहिम में छिड़ी हैं। जंगल को बचाने के साथ ही ये महिलाएं लोगों में जागरुकता लाने के लिए कैंपेन भी करती हैं। जिससे कि लोग आगे आकर पर्यावरण को बचाने की इस मुहिम में शामिल हों।