Trisha Gongadi: तृषा गोंगाडी एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाकर इतिहास रचा है। 19 साल की तृषा गोंगाडी की इस उपलब्धि के बाद वह अंडर 19 टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने 28 जनवरी 2025 को स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर-6 मुकाबले में 59 गेंदों पर 110 रन बनाएं, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे। तृषा गोंगाडी की कहानी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो यह दर्शाती है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। तेलंगाना राज्य के निजामाबाद जिले से ताल्लुक रखने वाली तृषा गोंगाडी ने कम उम्र में ही महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आइए जानते हैं तृषा गोंगाडी के बारे में।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
तृषा गोंगाडी का जन्म 15 दिसंबर 2005 को निजामाबाद, तेलंगाना में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निजामाबाद के एक स्थानीय स्कूल में पूरी की। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था। परिवार के समर्थन से तृषा ने क्रिकेट में करियर बनाने का निर्णय लिया।
तृषा का करियर
तृषा ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट प्रशिक्षण लिया। उनकी प्रतिभा और मेहनत के कारण तृषा गोंगाडी को जल्द ही राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला। उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। तृषा गोंगाडी एक दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जानी जाती हैं। वह मैदान के चारों ओर शॉट खेलने में सक्षम हैं और उनकी तकनीक बेहद मजबूत है।
तृषा गोंगाडी की उपलब्धियां:
तृषा गोंगाडी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सुपर-6 मुकाबले में 59 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। इसके पहले तृषा अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 202 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।
तृषा गोंगाडी की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है और उनके प्रदर्शन से भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।