Dancing Dadi: घर की शादी-पार्टी में आपकी दादी-नानी जब हल्के ठुमके लगाकर शर्माती हैं तो सीटियां और तालियां गूंज उठती हैं। नाती-पोते दादी-नानी के डांस के वीडियो फैमिली ग्रुप में शेयर करते हैं, अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके गर्व के साथ बताते हैं कि इस उम्र में उनके घर की बुजुर्ग कितने एक्टिव और फन लविंग हैं। हालांकि अगर किसी दादी का डांस करते वीडियो वायरल हो जाए और उनका नाम ही डांसिंग दादी पड़ जाए तो...?
डांसिंग दादी के नाम से मशहूर 65 साल की महिला
सोशल मीडिया पर डांसिंग दादी के नाम से एक 65 साल से अधिक की महिला काफी मशहूर हैं। डांसिंग दादी का असली नाम रवि बाला शर्मा है जिन्होंने अपने हुनर से लोगों का दिल जीता और खुद की पहचान बनाई। रवि बाला शर्मा अपने हुनर का प्रदर्शन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करती हैं, जहां उन्हें बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर थिरकते देखा जा सकता है। उनके डांस को देखकर कोरियोग्राफर पर उनके फैन हो गए।
रिटायरमेंट के बाद डांस को बनाया पैशन
रवि बाला शर्मा मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने संगीत की शिक्षा हासिल की है। डांसिंग दादी के पिता एक संगीत शिक्षक और तबला वादक थे। उन्हीं से रवि बाला शर्मा ने गायन और तबला प्रशिक्षण प्राप्त किया। बचपन में उन्होंने कथक भी सीखा था। इस दौरान स्कूल कार्यक्रमों में भाग लेती। हालांकि शादी के बाद एक स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करते हुए वार्षिक समारोहों के लिए बच्चों को नृत्य भी सिखाया करती थीं।
कलर्स के रियलिटी शो में भी आईं नजर
नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने डांस के अपने पैशन को आगे बढ़ाया। अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो लोगों के बीच वह लोकप्रिय होने लगी और डांसिंग दादी के नाम से मशहूर हो गईं। उन्होंने कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने में भी भाग लिया।
Age is Just A Number के नारे के साथ वह अपने वीडियो और पैशन से अपनी हमउम्र महिलाओं और अन्य लोगों को प्रेरित करती हैं।
Aunty Skates: आंटी स्केट्स कौन हैं, जो 50 साल की उम्र में साड़ी पहनकर करती हैं स्केटबोर्डिंग