Ritu Karidhal: आज यानी 23 अगस्त भारत के लिए गर्व का दिन है। भारत अंतरिक्ष में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश उत्साहित है। चंद्रयान 3 का लैंडर आज शाम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। चंद्रमा अपने भीतर कई रहस्यों को छुपाए हुए है। इन्हीं रहस्यों को जानने के लिए दुनिया की बड़ी स्पेस एजेंसिया चंद्रयान, आर्टेमिस और लूना जैसे मिशन चांद पर भेज रही हैं। सभी की निगाहें वैज्ञानिक समुदाय पर टिकी हैं। चंद्रयान-3 से जुड़ी जानकारियां जानना जरूरी हैं। इसरो के चंद्रयान 3 मिशन को एक महिला वैज्ञानिक लीड कर रही हैं। स्पेस साइंटिस्ट डॉ. रितु कारिधाल 'रॉकेट वुमन' के नाम से मशहूर हैं। आइए जानते हैं कौन हैं डॉ. रितु कारिधाल, जो चंद्रयान-3 के मिशन को कर रही हैं लीड।