फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Deputy Governor: आईबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता कौन हैं? जानिए इनकी शिक्षा और अब तक का करियर

Sat, 12 Apr 2025 06:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

माइकल पात्रा आरबीआई के डिप्टी गवर्नर थे, जिनके बाद लगभग ढाई महीने से यह पद खाली था। पूनम गुप्ता के तौर पर किसी महिला की नियुक्ति 14 साल बाद आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के पद पर हुई है।
विज्ञापन
पूनम गुप्ता - फोटो : linkedin/poonam-gupta-073297228/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBI Deputy Governor Poonam Gupta Biography: पूनम गुप्ता एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें एक बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 7-9 अप्रैल, 2025 के बीच होने वाली अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले की गई है। इस पद पर 14 साल बाद किसी महिला की नियुक्ति हुई है। पूनम की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। इसके पहले माइकल पात्रा आरबीआई के डिप्टी गवर्नर थे, जिनके बाद लगभग ढाई महीने से यह पद खाली था। पूनम गुप्ता इसके पहले नेशनल काउंसिल आफ एप्लाइड इकोनाॅमिक रिसर्च की महानिदेशक हैं। आइए जानते हैं पूनम गुप्ता कौन हैं, उनकी शिक्षा और करियर से जुड़ी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन


पूनम गुप्ता की शिक्षा

पूनम गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इकोनाॅमिक्स से अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर (मास्टर) की डिग्री प्राप्त की। बाद में अमेरिका के यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि अर्जित की। इस दौरान 1998 में EXIM बैंक से सम्मानित किया गया।


ये भी पढ़ें: Inspiring: झारखंड के छोटे से गांव से हावर्ड तक कैसे पहुंचीं सीमा कुमारी, प्रेरणादायक है इनकी कहानी
विज्ञापन



डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता का करियर

पिछले लगभग दो दशकों से पूनम ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। इसके साथ ही भारत की कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर केंद्रित परियोजनाओं में पूनम का योगदान रहा। इसके अलावा पूनम गुप्ता राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान में आरबीआई चेयर प्रोफेसर और  आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रही हैं।

ये भी पढ़ें: Maithili Mrinalini: पटना विवि छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं, जानें मैथिली मृणालिनी के बारे में


पूनम गुप्ता विश्व बैंक के एडवाइजरी पैनल की सदस्य रह चुकी हैं। वह जी 20 प्रेसीडेंसी में मैक्रोइकाॅनाॅमिक्स टास्क फोर्स की अध्यक्ष भी रहीं। वर्तमान में 2021 से NCAER की डायरेक्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं और पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य भी हैं। उन्होंने मैक्रोइकाॅनाॅमिक्स और उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं पर व्यापक शोध किया हैं। कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक पत्रिकाओं में उनके कार्य प्रकाशित हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें