फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Phangnon Konyak: कौन हैं एस फांगनोन कोन्याक? जानिए भारतीय राजनीति में इनकी उपलब्धि

Tue, 24 Oct 2023 01:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

फांगनोन कोन्याक उपाध्यक्षों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य हैं, जिनका नाम भारतीय राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
Phangnon Konyak - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Phangnon Konyak: महिलाओं की भूमिका राजनीति में दमदार होती जा रही है, लेकिन अभी भी कई ऐसे राज्य हैं जहां महिलाएं उच्च राजनीति पदों तक आसानी से नहीं पहुंच पातीं, या वह स्थानीय स्तर पर तो पदासीन हैं लेकिन संसद तक उनकी पहुंच नहीं है।

विज्ञापन

 

भारत की आजादी के 76 साल पूरे हो गए हैं और देश में लैंगिक समानता लाने का प्रयास अभी भी जारी है। इसी उद्देश्य से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस वर्ष चार महिला सदस्यों को उपाध्यक्षों के पैनल में नामित किया। इतना ही नहीं भारत के इतिहास में यह पहला मौका था, जब राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य को सदन की अध्यक्षता करने का मौका मिला। यह महिला उपाध्यक्षों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य भी बनीं। आइए जानते हैं नागालैंड की इस महिला सदस्य के बारे में।

 

उपाध्यक्षों के पैनम में चार महिलाएं नामित
 

वर्ष 2023 में राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य फांगनोन कोन्याक को सदन की अध्यक्षता मिला। फांगनोन कोन्याक उपाध्यक्षों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य बनकर भी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। राज्यसभा में नगालैंड की पहली महिला सदस्य एस फांगनोन कोन्याक की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी थी।

 

कौन हैं एस फांगनोन कोन्याक

विज्ञापन

फांगनोन कोन्याक भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। वह 2022 में नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। साथ ही संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए नामित होने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं।

फांगनोन कोन्याक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की शासी परिषद की सदस्य हैं।
 

उपाध्यक्षों के पैनम में नामित महिलाओं की सूची


उच्च सदन के इतिहास में पहली बार उपाध्यक्षों के पैनल में महिला सदस्यों को समान संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है। ये सभी महिला पहली बार सांसद बनीं। उपाध्यक्षों के पैनल में नामित इन महिला सदस्यों के नाम हैं,

 

  • पीटी उषा
  • एस. फांगनोन कोन्याक
  • डॉ. फौजिया खान
  • सुलता देव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें