फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constable Mamta Pal : यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने अमेरिका में लहराया परचम, जानिए ममता पाल कौन हैं

Thu, 03 Jul 2025 03:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Constable Mamta Pal : ममता पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। वह मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी, खासकर एथलेटिक्स और फिटनेस में। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस में काॅस्टेबल ममता पाल - फोटो : X@uppolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Constable Mamta Pal : वाराणसी की महिला कांस्टेबल ममता पाल ने अमेरिका के अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने न सिर्फ इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया, बल्कि कई पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ममता पाल की यह सफलता महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल है, जो यह साबित करती है कि कोई भी मंज़िल नामुमकिन नहीं होती, अगर इरादे मजबूत हों। ममता पाल की कहानी हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो किसी भी चुनौती से पीछे हटने की सोचती है। एक महिला पुलिसकर्मी होकर उन्होंने खेल, सेवा और आत्मबल तीनों क्षेत्रों में खुद को साबित किया। वह दिखाती हैं कि महिला शक्ति सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि देश को भी गौरव दिला सकती है। आइए जानते हैं कौन हैं ममता पाल और उनकी उपलब्धि।

विज्ञापन



ममता पाल कौन हैं? 

ममता पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। वह मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली हैं। बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी, खासकर एथलेटिक्स और फिटनेस में। नौकरी के साथ उन्होंने अपनी ट्रेनिंग जारी रखी और पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ कड़ा शारीरिक अभ्यास भी करती रहीं।




वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन

इस बार अमेरिका के अलबामा में आयोजित World Police and Fire Games में ममता पाल ने 3000 मीटर दौड़, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और तीन गोल्ड मेडल जीत लिए। दुनिया भर से आई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों के बीच ममता का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा।
विज्ञापन



ममला पाल की उपलब्धियां

काॅन्स्टेबल ममता पाल उत्तर प्रदेश पुलिस में फिटनेस रोल मॉडल के तौर पर पहचानी जाती हैं। कई बार राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भी मेडल जीत चुकी हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा और फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना एक मिसाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें