फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन जैसे गृहयुद्ध में फंसे देश में महिलाओं के लिए चलाती हैं खास कैफे

Tue, 15 Dec 2020 09:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

अरब के देशों में से एक देश यमन जहां पिछले छह वर्षों से गृहयुद्थ चल रहा है। जिसका सीधा असर यहां की जनता और अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। रूढ़िवादी विचारों वाले ऐसे देश में एक महिला ने कैफे खोलने का साहस किया है। जो केवल महिलाओं और बच्चों के लिए है। उम फेरस नाम की इस महिला ने इस कदम को उठाया है। इस कैफे का नाम है मॉर्निंग आइकन, जो यमन के मारिब इलाके में चलता है। इस कैफे में काम करने के लिए भी केवल महिलाओं को रखा गया है। 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
मॉर्निंग आइकन कैफे में कॉफी के साथ ही इंपोर्टेड ड्रिंक्स सर्व की जाती है। साथ ही ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट चलाने की सुविधा दी जाती है। उम फेरस ने इस कैफे को खोलने की हिम्मत पिछले साल अप्रैल में की थी। उनका मकसद ये बताना था कि महिलाएं भी किसी बिजनेस को अच्छे से चला सकती हैं। भविष्य में उनका इरादा इस कैफे की और चेन बच्चों और महिलाओं के लिए खोलने का है। 
विज्ञापन

उम फेरस के दिमाग में ये आइडिया आया क्योंकि उनके इलाके में कहीं कोई ऐसी जगह नहीं थी। जहां पर महिलाएं कुछ देर बैठकर वक्त बिता सकें। ऐसे में कैफे खोलने का आइडिया उनके दिमाग में आया। संकीर्ण विचारधारा वाले समाज में भी वो अपने इस कैफे को सफलतापूर्वक एक साल से चला रही हैं। जो उनकी तरह ही दूसरी महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें