फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किड ऑफ द ईयर' का खिताब जीतने वाली गीतांजलि राव, जिसे अपने अनूठे आइडिये के लिए मिला ये पुरस्कार

Mon, 14 Dec 2020 10:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गीतांजलि राव - फोटो : twitter
विज्ञापन

गीतांजलि राव ने हर किसी को अपनी अनूठी सोच और काम से प्रभावित किया है। भारतीय मूल की इस अमेरिकी किशोरी ने यंग साइंटिस्ट के साथ ही अविष्कारक के लिए पुरस्कार प्राप्त किया है। गीतांजलि ने गंदे पानी से लेकर साइबर बुलिंग तक के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया है। गीतांजलि राव मात्र 11 वर्ष की उम्र से ही अपने नए तरह के इन्वेशन के लिए पुरस्कृत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गीतांजलि राव - फोटो : facebook
गीतांजलि राव अमेरिका के कोलोराडो में रहती हैं। इसके साथ ही उन्हें टाइम मैगजीन ने इस पुरस्कार के लिए पांच हजार से ज्यादा प्रत्याशियों में से चुना था। अभिनेत्री एंजलिना जॉली ने गीतांजलि का इंटरव्यू लिया, जिसमें वो कहती नजर आईं कि अगर मैं यह कर सकती हूं तो कोई भी इसे कर सकता है। गीतांजलि इससे पहले भी कई सारे पुरस्कार जीत चुकी हैं। दूषित जल का पता लगाने कम लागत के मशीन का अविष्कार करने के लिए गीतांजलि को टॉप यंग साइंटिस्ट से सम्मानित किया गया था। यहीं नहीं 11 वर्ष की उम्र में फोर्ब्स मैगजीन के टॉप अंडर 30 की लिस्ट में उनके बेस्ट आइडिया के लिए जगह दी गई थी।
विज्ञापन

गीतांजलि को साफ पानी के उपकरण को बनाने का आइडिया अमेरिका में हुए उस घोटाले से मिला था। जिसमें मिशिगन के फ्लिंट में अधिकारियों को पानी के दूषित होने पर हत्या के आरोपों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद गीतांजलि ने मात्र पांच महीने में अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया था। उसने अपने नए इन्वेशन का नाम ग्रीक गॉडेस टेथिस के नाम पर रखा जो कि ताजे पानी की देवी कही जाती हैं। इसके अलावा गीतांजलि ने साइबर बुलिंग का पता लगाने वाले ऐप का भी निर्माण किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें