फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चलाते वक्त महिलाएंं इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या

Sat, 08 May 2021 09:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सावधानी के तौर पर इन बातों को न भूलें - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जब से महिलाएं टू-व्हीलर चलाने लगी हैं, उनके कई सारे काम बेहद आसान हो चुके हैं लेकिन बहुत जरूरी है कि महिलाएं जब टू-व्हीलर चलाएं तो छोटी-छोटी लेकिन इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें क्योंकि अक्सर यही बातें सड़क दुर्घटनाओं का या अन्य किसी समस्या को न्योता देने की वजह बन जाती है इसलिए गाड़ी चलाने से पहले सावधानी के तौर पर इन बातों का एकबार ध्यान कर लें। 

सही कपड़ों का चयन

विज्ञापन

आप गाड़ी पर जब बैठ रही हैं तो पहले ही एक बार देख लें कि जो कपड़े आपने पहने हैं, वे आरामदायक तो है न क्योंकि यदि बार-बार आप कपड़ों को ठीक करने में लगी रहेंगी तो कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए उचित कपड़े पहनकर ही गाड़ी चलाएं ताकि इस तरह की कोई समस्या न हो। 

हील्स न पहनें
महिलाओं को हील्स पहनने का बहुत शौक होता है, ऐसे में वे कहीं गाड़ी से जा रही होती हैं तब भी वे हील्स पहन लेती हैं। हील्स पहनने पर जरूरी नहीं कि हम अचानक से अपना और गाड़ी दोनों का संतुलन संभाल पाएं और यदि कोई गति अवरोध आ गया और ऐसे में हमें ध्यान नहीं रहा तो हमारे लिए मुश्किल भी खड़ी हो सकती है इसलिए ध्यान रखें। 

गाड़ी से जुड़े दस्तावेज

विज्ञापन

कई बार महिलाएं घर में किसी अन्य सदस्य की गाड़ी चला रही होती हैं। ऐसे में यदि रास्ते में पुलिस ने रोक लिया और गाड़ी से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा गया और आपको जानकारी नहीं हुई तो आपको खुद को और परिवार के अन्य सदस्य को भी परेशान होना पड़ सकता है इसलिए दस्तावेज और उनसे जुड़ी जानकारी, दोनों अपने पास रखें। 

विज्ञापन




 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें