तमिलनाडु की गणित की टीचर अपनी दरियादिली की वजह से जानी जाती हैं। पिछले लॉकडाउन में उन्होंने 16 मोबाइल फोन बच्चों में बांटे थे। जिससे कि वो अपनी ऑनलाइन क्लासेज को मिस ना कर सकें। वहीं इस साल उन्होंने 50 हजार का डिमांड ड्राफ्ट कोविड-19 फंड में दान दिए। जिससे कि कोविड से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
पीराम्बलुर की कलेक्ट्रेट को उन्होंने ये धनराशि सौंपी। जिससे की लोगों की मदद की जा सके। वहीं पिछले साल उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन दान में दिए थे। यहीं नहीं बच्चों की पढाई में रुकावट ना आए इसके लिए वो अभी तक इन स्मार्टफोन को रिचार्ज भी कराती थीं। साथ ही पढाई के सिलसिले में बच्चों से बात भी करती रहती हैं।
इस साल जब उनका जिला कोविड से प्रभावित हुआ तो मरीजों की मदद का यहीं तरीका उन्हें नजर आया।