हाल ही में शूटर दादी के नाम से जानी जाने वाली चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। चंद्रो मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना के चलते भर्ती हुई थीं जिसके 4 दिन बाद 89 वर्ष की आयु में चंद्रो तोमर ने इस दुनिया को अलविदा कह डाला। इस वजह से उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर बहुत ज्यादा दुखी हैं क्योंकि उन्होंने शूटर दादी के रूप में न सिर्फ अपनी जेठानी को खोया बल्कि वे अपने बहुत अच्छे साथी को खो चुकी हैं। जानिए शूटर दादी चंद्रो तोमर से जुड़ी कुछ बातें।
कभी स्कूल नहीं गईं
पोती को चलाकर दिखाई राइफल
चंद्रो तोमर की पोती ने एकबार राइफल सीखने के लिए कोचिंग जॉइन की, जहां उसे अकेले जाने में डर लगता था तो दादी चंद्रो उसके साथ गई। वहां जब पोती ने ठीक से राइफल नहीं चलाई तो चंद्रो ने उन्हें राइफल चलाकर दिखाई जिसे देखकर ट्रेनर और वहां मौजूद अन्य लोग काफी हैरान हो गए।
उम्र महज संख्या रह गई