रहाणे के जीवन में महज परेशानी नहीं थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात अमोल बागुल से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ीं। 22 साल की उम्र में रहाणे ने अमोल बागुल से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने साथ ही आगे की पढ़ाई पूरी की।
सुरश्री रहाणे का करियर
रहाणे ने जीवन में कभी हार नहीं मानी और अपने करियर को संभालने की दिशा में प्रयास करना शुरू किया। रहाणे ने पेप्सीको और एचपी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम किया। वह एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके करियर की राह भी उसी दिशा में रहाणे को ले गई। उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने का विचार किया लेकिन निवेशक न मिलने से निराशा हाथ लगी। साल 2018 में इयरबुक कैनवास नाम से उन्होंने खुद की कंपनी शुरू की।
उन्हें अपने बिजनेस में सफलता हासिल हुई और अब उनकी कंपनी शिक्षण संस्थानों और कॉरपोरेट की सोशल नेटवर्क, इयरबुक और मर्चेंडाइज को बनाने की दिशा में काम कर रही है।