फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम चतुर्वेदी: ये हैं भारत की सबसे लंबी बास्केटबॉल खिलाड़ी, जानें इनके बारे में सबकुछ

Tue, 28 Nov 2023 01:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। इन्हीं में से एक हैं पूनम चतुर्वेदी, जो अपनी हाइट की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
पूनम चतुर्वेदी। - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Poonam Chaturvedi Biography: आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे हर वो एक काम कर रही हैं, जो पुरुष करते हैं और इसी के कारण महिलाएं कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुकी हैं। इन्हीं में से एक है खेल।

विज्ञापन


दरअसल, महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक महिला खिलाड़ी हैं, जिनका नाम पूनम चतुर्वेदी है और वे बास्केटबॉल की खिलाड़ी हैं। तो चलिए आज जानेंगे पूनम चतुर्वेदी के बारे में। आप आगे इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं... 

कौन हैं पूनम चतुर्वेदी?

दरअसल, पूनम चतुर्वेदी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। पूनम कानपुर की रहने वाली हैं। अपने खेल की ट्रेनिंग उन्होंने भिलाई स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में ली। वहीं, पूनम चतुर्वेदी ने अपने बास्केटबॉल करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में की।

इससे पहले वे 2010 में छत्तीसगढ़ में यूथ नेशनल में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनके ट्रेनर ने उनकी हाइट (उनकी हाइट 7 फीट है) पर ध्यान देते हुए पूनम के पिता से बात की, जिसके बाद साल 2011 में पूनम चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा बनीं। 

एक ऐसा समय भी आया

अपने खेल के दौरान साल 2013 में पूनम को ये पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ऐसे में पूनम ऑपरेशन नहीं करवाना चाहती हैं। वहीं, बीमारी के कारण उनकी लंबाई आसामान्य है। दूसरी तरफ आयुर्वेदिक दवाओं के जरिए पूनम अपना इलाज करवा रही हैं।

सरकारी अफसर हैं पूनम

जहां एक तरफ पूनम चतुर्वेदी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वे हावड़ा में एक वरिष्ठ कलर्क के पद पर भी तैनात हैं। नौकरी करने के साथ ही वे अपने खेल को भी पूरा समय देती हैं। अक्सर उनकी लंबाई को लेकर मजाक बनते रहे, लेकिन उन्होंने न कभी अपना मनोबल कम होने दिया और न कभी पीछे मुड़कर देखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें