प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
लॉरा, 27, केरफिली
सोरायसिस की वजह से लाल चकत्ते हुए मुझे कुछ हफ्ते हो गए थे। मेरी त्वचा उस वक्त वाकई अच्छी दिख रही थी। मेरे शरीर के दूसरे हिस्सों पर अभी भी इसके धब्बे हैं। जब मेरे चकत्ते सबसे ज्यादा सुर्ख और ज्यादा थे, तब मैंने इसके कई सारे फोटो ले लिए थे और मैंने इनके प्रिंट भी निकाल लिए थे। ऐसा केवल खुद को यह बताने के लिए था कि मेरी त्वचा कैसी हो सकती है।
एक बार सोरायसिस मेरे माथे पर होना शुरू हो गया। पहले ये छोटे धब्बे जैसे थे, लेकिन ये बढ़ना शुरू हो गए। एक धब्बे एक-दूसरे से मिल जाते थे और इस तरह से एक बड़ा पैच बन जाता था। मेरा पूरा माथा इससे भर गया था। इसके बाद यह मेरी नाक मेरे मुंह के इर्दगिर्द आ गए। और आखिर में ये धब्बे मेरे पूरे चेहरे, गर्दन और शरीर पर फैल गए। इनमें मुझे जलन होती थी। जब ये चकत्ते फैल रहे थे तब मेरे बाल भी झड़ने लगे। अंत में मुझे अच्छा दिखने के लिए विग खरीदने पड़े। कई दफा ये चकत्ते इतने बुरे हो जाते थे कि ये खुले जख्म जैसे दिखने लगते थे। यहां तक कि अगर मेरे कपड़े मेरे इन जख्मों से छू जाते थे तो असहनीय हो जाता था।