फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को रहना है स्वस्थ तो एक उम्र के बाद इस तरह के टेस्ट करा लेने में है भलाई

Fri, 06 Nov 2020 09:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
health checkup - फोटो : social media
कई बार देखा जाता है कि महिलाएं घर-परिवार और काम की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरतने लगती हैं। जिसका नतीजा होता है कि कुछ ही सालों बाद वो बीमार रहना शुरू कर देती हैं। महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। इसलिए जरूरी है कि वो खुद की सेहत का भी उतना ही ख्याल रखें जितना कि अपने परिवार का। ऐसे में जरूरी है कि कुछ तरह के टेस्ट सही समय पर करवा लिए जाएं, जिससे की भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचने का उपाय मिल जाए और आप स्वस्थ, खुशहाल जिंदगी जिएं। तो चलिए जानें वो कौन से टेस्ट हैं जिन्हें महिलाओं को 30 से 35 की उम्र के बाद जरूर करवाने चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
पेल्विक एग्जाम
30 की उम्र को पार करने के बाद आपको पेल्विक एग्जाम की जांच जरूर करवानी चाहिए। यह जांच यूटरस की सही स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है।



 
विज्ञापन

3 of 6
pelvic pain
पैप टेस्ट
इसके अलावा आपको पैप टेस्ट हर साल करवाना चाहिेए। यह जांच सर्वाइकल कैंसर को पता करने के लिए किया जाता है। टेस्ट पॉजिटिव आने पर समय रहते प्राथमिक स्टेज में ही इसका इलाज करवाना जरूरी होता है। 

 

4 of 6
breast cancer - फोटो : file photo
ब्रेस्ट कैंसर
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस बीमारी में प्रारंभिक लक्षणों का आभास नहीं हो पाता। स्तन कैंसर की जांच आपको हर तीन वर्ष में नियमित तौर पर करवानी चाहिए। इस जांच को महिलाएं मेमोग्राफी तकनीक से करवा सकती हैं।



 
विज्ञापन

5 of 6
skin rash
स्किन की जांच
स्तन कैंसर की तरह महिलाओं के लिए स्किन कैंसर भी एक गंभीर बीमारी है। इससे बचने के लिए महिलाओं को इसकी जांच करवानी चाहिए। इससे आप समय रहते इसके खतरे से बच सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blood pressure
कोलेस्ट्रॉल
शरीर में खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना बेहद जरूरी है। इनका असामान्य होना, कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बना सकता है।

ब्लडप्रेशर
ब्लडप्रेशर कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। महिलाओं को नियमित तौर पर इसकी जांच करवाते रहनी चाहिए और इसे नियंत्रित रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने से इसके चलते दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें