फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी की दास्तां: गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ी, सौतेली मां के अत्याचार सहे, खाना बनाने के हुनर से कमा रहीं करो़ड़ों

Sun, 27 Sep 2020 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
li ziqi - फोटो : s
विज्ञापन

हुनर किसी सहायता का मोहताज नहीं होता। अगर किसी में प्रतिभा है तो वो दुनिया के सामने आकर रहेगी। ऐसी ही कहानी है चीन की फूड ब्लॉगर ली जिकी की। जो आज एक एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही इंटरनेट सेलिब्रेटी भी हैं। अपने खाना बनाने के हुनर की बदौलत आज वो करोड़ों की मालकिन है। ली जिकी अपने घर में पिंगु, मियांयांग, सिचुआन में अक्सर पारंपरिक चीनी तकनीक से रेसिपी का वीडियो बनाती हैं। 

विज्ञापन

ली का बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा। चीन में जन्मी ली कम उम्र में ही अनाथ हो गईं। जिसके बाद वो अपनी दादी के साथ रहने लगी। लेकिन दादी के यहां उसे सौतेली मां के अत्याचार सहने पड़ते। गरीबी के चलते ली की पढ़ाई भी छुट गई। मात्र पांचवी कक्षा तक पढ़ी ली की दादी भी दुनिया से चल बसीं। 14 साल की उम्र में ली जिकी को दूसरे शहर जाकर काम करना पड़ा। जिससे कि घर का खर्च चल सके। कभी वेट्रेस तो कभी नाइटक्लब में डीजे बजाकर गुजारा किया।
विज्ञापन

आजीविका चलाने के लिए ली ने चीन की एक वेबसाइट के लिए हाथ से बने एग्रीकल्चर उत्पाद बनाने शुरू किए। वहीं साल 2015 में ली ने खुद का वीडियो बनाना शुरू किया। लेकिन वो असफल रहीं। हालांकि 2016 में उनके एक वीडियो पीच वाइन पर वीडियो मेकिंग प्लेटफार्म के सीईओ की नजर पड़ी। उन्होंने ली के वीडियो को अपने प्लेटफार्म के फ्रंट पेज पर जगह दी। इसके बाद ली को काफी शोहरत मिली। यूट्यूब और फेसबुक पर ली के फालओर्स लाखों में हैं। वो अन्य ब्लॉगर्स को भी वीडियोज अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें