भले ही समाज की सोच अब धीरे-धीरे बदल रही हो लेकिन फिर भी समाज की ये मानसिकता पूरी तरह से गई नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है "सभी होममेकर्स को सलाम। कभी-कभी हम भूल जाते हैं, जो पानी ठहरा होता है, देख के कभी पता नहीं चलता कि..वो कितना गहरा होता है..।" शिल्पा इस वीडियो के बारे में आगे लिखती है कि वो नहीं जानती की ये महिला कौन है लेकिन उनके शब्दों में दिल को छू लेने वाली बात है। एक हाउसवाइफ दिनभर में जो कुछ भी करती हैं, वह मल्टी टास्किंग का संपूर्ण उदाहरण है। कभी-कभार जब हम इस दिनचर्या से अभ्यस्त हो जाते हैं, हमें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि अकेले इन सभी कामों को व्यवस्थित करना कितना मुश्किल होता है।"
शिल्पा ने इस वीडियो को साझा करने के साथ ही काफी लंबा कैप्शन लिखा है। वो आगे लिखती हैं कि तो अगली बार किसी गृहणी से मत पूछिएगा कि आप घर बैठे क्या करती हैं? विचारशील बनिए, सपोर्टिव बनिए और हो सके तो उनकी मदद करिए। हर महिला, हर गृहणी को मेरा सलाम, आप जो कुछ भी करती हैं, वह सराहनीय है।