फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की पांच छात्राओं ने मिलकर तैयार किया सेल्फ सैनिटाइजिंग बेंच और नाम दिया सेफ

Fri, 19 Feb 2021 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexel
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुत सारे बच्चों को रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने जमकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। ऐसा ही कुछ काम किया स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की पांच छात्राओं ने, जिन्होंने अल्ट्रा वॉयलेट स्टेरलाइजिंग लाइट की तकनीक के साथ सेल्फ सैनिटाइजिंग बेंच बनाकर तैयार की। जिसे नाम दिया 'सेफ।' ये बेंच ना केवल कोविड-19 के खतरे को कम करती है बल्कि वायरल इंफेक्शन, कंजेटिवाइटिस, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अब इस बेंच को स्कूल के वार्षिक टेक इवेंट कोलोक्वियम 2020 में प्रदर्शित करने की योजना है। ये बेंच कैप्सटोन प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाई गई है। अब इस बेंच को फरीदाबाद के दूसरी जगहों पर लगाने की योजना पर काम कर रही हैं। फरीदाबाद के स्कूल की छात्राएं निर्वाणी जैन, अर्शिया जेटली, सुहानी शर्मा, गुरनूर कौर और मानसी अग्रवाल ने जूम और गूगल मीट के जरिए कोऑर्डिनेट किया। लॉकडाउन के दौरान इन लोगों को आउटडोर जगहों पर सेफ्टी बढ़ाने के लिए इसे बनाने का आइडिया आया। 
विज्ञापन

अर्शिया के अनुसार इस बेंच में क्यूआर कोड है जो सेनिटाइजेशन की आखिरी तारीख और समय भी बताता है। इस बेंच को बनाने का उद्देश्य यहीं था कि महामारी के बीच जो लोग बाहर रिलैक्स होने के लिए जाना चाहते हैं। उनकी सुरक्षा का उपाय किया जाए। इस बेंच को बनाने में करीब दस महीने का समय लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें