फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की पूजा पर्यावरण को बचाने की मुहिम में है शामिल, खराब टायरों से बनाती हैं जूते-चप्पल

Thu, 24 Dec 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
puja - फोटो : twitter
विज्ञापन

आजकल का युवावर्ग किसी ना किसी तरह से पर्यावरण को बचाने की जुगत में लगा हुआ है। कोई नदियां और पेड़ बचा रहा है तो किसी ने नदियों को दूषित होने से बचाने की मुहिम छेड़ रखी है। वहीं कुछ लोग प्लास्टिक के कचरे को साफ करने की कोशिश में लगे है। ऐसे में पुणे की रहने वाली पूजा बदामीकर भी पर्यावरण को बचाने की मुहिम में लगी हैं।

विज्ञापन

पुणे की इस एंटरप्रेन्योर ने पुराने टायरों से फुटवियर बनाने का काम शुरू किया है। पूजा बताती हैं कि हर साल करीब एक बिलियन यानी सौ करोड़ पुराने खराब हो चुके टायर निकलते हैं। मैंने इस पर काम करना शुरू किया। स्थानीय मोचियों की मदद काम शुरू किया और दो प्रोटोटाइप बनाए। इसी के साथ ही पूजा का खराब टायरों से फुटवियर बनाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली पूजा ने इस काम को लगभग दो सालों से शुरू कर रखा है। इसके साथ ही वो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक भी कर रही हैं। पूजा के इस काम से ना केवल लोगों को जूते-चप्पल मिल रहे हैं बल्कि शहर में बढ़ते प्रदूषण से भी मुक्ति मिल रही है। पूजा के इस फुटवियर ब्रांड का नाम निमिटल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें