फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था में इन फूड और पेय पदार्थों से दूरी में ही है भलाई

Sun, 14 Mar 2021 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pregnancy - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

गर्भावस्था के समय में महिलाओं को खास देखभाल के साथ सही खानपान की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार और खानपान जहां मां और बच्चे को स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं गलत आहार से पेट में पल रहे बच्चे की सेहत को खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ चीजों को खाने से पहले उनके नुकसान के बारे में जान लिया जाए। 

विज्ञापन

कॉफी
कॉफी पीना हर इंसान के लिए आम बात है। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं को कॉफी से दूरी में ही भलाई है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन बच्चे की सेहत के लिए ठीक नही है। यहां तक कि ज्यादा मात्रा में कॉफी मिसकैरेज का खतरा भी उत्पन्न कर देती है। 

पैकेट वाला खाना
चटपटा और नमकीन खाना हर गर्भवती महिला की लिस्ट में शामिल होता है। लेकिन पैकेज्ड और हाई सोडियम युक्त खाने से परहेज करने में ही भलाई है। 

ग्रीन टी
ग्रीन टी को सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इसमे मौजूद एंटीऑक्सी़डेंट सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ डॉक्टर ग्रीन टी को गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें