Poonam Chaturvedi Biography in Hindi: जो खेल केवल पुरुषों तक सीमित हुआ करते हैं, उनमें अब महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है। महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। फीफा विमेन वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है, जहां महिला खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाएंगी। भारत की कई महिला खिलाड़ियों में से एक नाम पूनम चतुर्वेदी का है। पूनम चतुर्वेदी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। हालांकि इसके अलावा उनकी प्रसिद्धि की एक वजह पूनम की लंबाई है। आइए जानते हैं बास्केटबॉल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी के बारे में।
पूनम चतुर्वेदी का जीवन परिचय
पूनम चतुर्वेदी कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2011 से बास्केटबॉल में करियर की शुरुआत की। उन्होंने भिलाई स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में ट्रेनिंग ली है।
पूनम का खेल में करियर
साल 2010 में पूनम छत्तीसगढ़ में यूथ नेशनल में शामिल हुईं थीं, उस दौरान ट्रेनर ने उनकी हाइट पर ध्यान दिया और पूनम के पिता से बात करके 2011 में छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा बनने में सहयोग किया। पूनम चतुर्वेदी की लंबाई 7 फूट है।
पूनम को ब्रेन ट्यूमर
वर्ष 2013 में उन्हें पता चला कि पूनम को ब्रेन ट्यूमर है। हालांकि पूनम ऑपरेशन नहीं कराना चाहती हैं। बीमारी के कारण उनकी लंबाई आसामान्य है। हालांकि पूनम आयुर्वेदिक दवाइयों की मदद से इलाज कर रही हैं।
पूनम चतुर्वेदी करती हैं सरकारी नौकरी
बास्केटबॉल खिलाड़ी होने के साथ ही पूनम चतुर्वेदी हावड़ा में एक वरिष्ठ क्लर्क के पद पर तैनात हैं। वह नौकरी के साथ ही खेल को भी पूरा समय देती हैं। अक्सर लंबाई के लिए मजाक उड़ाए जाने के बाद भी उनका मनोबल कम नहीं हुआ।