वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों के लिए विजेताओं के नाम शामिल आ गए हैं। प्रतिवर्ष की तरह गणतंत्र दिवस की पूर्व पर पद्म पुरस्कार प्रदान करने की राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इस वर्ष 106 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें छह पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के दो और सात लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। हालांकि पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची में इस वर्ष 19 महिलाएं भी हैं। इसमें लेखिका सुमन मूर्ति, सुधा कल्याणम और अभिनेत्री रवीना टंडन का भी नाम है। आइए जानते हैं पद्म पुरस्कार 2023 के लिए शामिल 19 महिला विजेताओं का पूरी लिस्ट।
पद्म पुरस्कार की लिस्ट में ये महिलाएं हैं शामिल
पद्म भूषण
- तमिलनाडु से गायिका वाणी जयराम को कला क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।
- महाराष्ट्र से पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर को कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म अवार्ड दिया जाएगा।
- लेखिका सुधा मूर्ति को समाज सेवा कार्य में विशेष योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मान मिलेगा।
Padma Shri Awards 2023: सुमन कल्याणपुर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े खास किस्से
पद्मश्री
- जोधैया बाई बैगा, कला, मध्य प्रदेश
- उषा बारले, कला, छत्तीसगढ़
- श्रीमद्भगवद्गीता को कपड़े पर बुनने वाली असम की हेमप्रभा चुटिया
- पेपरमेसी कला से विदेशों तक शोहरत हासिल करने वाली बिहार की 82 वर्षीय सुभद्रा देवी
- पश्चिम बंगाल की प्रतिकाना गोस्वामी
- गुजरात की समाजसेविका हीराबाई लोबी
- कर्नाटक की रानी मचैया
- पुडुचेरी की डॉ. नलिनी पार्थसारथी
- हरियाणा से डाॅ. सुकमा आचार्य
- ओडिशा से कला क्षेत्र में योगदान देने वाली कृष्णा पटेल
- कनाडा की सुजाता रामदोराई को विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पद्मश्री मिल रहा है।
- मिजोरम की के सी रनरेमसंगी
- नगालैंड की निहुनुओ सोरही
- अभिनेत्री रवीना रवि टंडन
- महाराष्ट्र की कूमी नरीमन वाडिया
Padma Shree Awards 2023: रवीना टंडन पद्मश्री से होंगी सम्मानित, यहां जानें अदाकारा के जीवन के अनसुने किस्से