पहली महिला डाॅक्टर आनंदी बाई जोशी
- फोटो : facebook
एमडी की डिग्री हासिल करने वाली पहली महिला आनंदी
आगे की पढ़ाई के लिए आनंदी ने पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। पढ़ने के लिए आनंदी ने अपने सारे गहने बेच दिए। पति ने और कई शुभचिंतकों ने भी आनंदी को सहयोग किया। जिसके बाद 19 साल की उम्र में आनंदीबेन ने एमडी की डिग्री हासिल कर ली। उनके नाम यह बड़ी उपलब्धि है कि आनंदी पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने एमडी की डिग्री हासिल की थी।
पढ़ाई के बाद वह स्वदेश लौटी और कोल्हापुर रियासत के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल के महिला वार्ड में प्रभारी चिकित्सक पद पर कार्य करने लगीं। लेकिन प्रैक्टिस के दौरान टीबी की बीमारी से ग्रस्त होने के चलते 26 फरवरी 1887 को महज 22 साल की उम्र में आनंदीबाई का निधन हो गया।