जयंती पटनायक ने अपने गृह जिले से शुरुआती शिक्षा हासिल की। हरिहर हाई स्कूल से पढ़ाई के बाद वह आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने कटक जिले के उत्कल विश्वविद्यालय के अंतर्गत शैलबाला महिला कॉलेज में दाखिला लिया और परास्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से डिग्री हासिल की।
जयंती पटनायक का राजनीतिक करियर
एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली जयंती पटनायक ने कांग्रेस पार्टी के टिकट से कटक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। साथ ही बरहमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। चुनाव जीतकर वह सांसद बनीं। बाद में महिला आयोग की स्थापना के बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई।