फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland First Woman Minister: मिलिए नागालैंड की पहली महिला मंत्री सलहौतुओनुओ क्रूसी से

Sat, 11 Mar 2023 04:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागालैंड की पहली महिला मंत्री के तौर पर सलहौतुओनसो क्रूसी ने शपथ ली है। खास बात यह है कि उन्होंने मंत्री पद की शपथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले यानी 7 मार्च को ली।
विज्ञापन
नागालैंड की पहली महिला मंत्री - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagaland First Woman Minister: हाल ही में नागालैंड में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में आए परिणाम के बाद नागालैंड में एक ऐतिहासिक बदलाव देखा गया। नागालैंड राज्य को बने लगभग 60 बरस हो गए हैं। साल 1963 में नागालैंड बना था, जिसके बाद पहली बार नागालैंड में कोई महिला मंत्री नियुक्त हुई है। 2 मार्च 2023 में पहली बार नागालैंड की महिलाओं ने इतिहास रचते हुए विधायकी का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई। साथ ही एक महिला राज्य की पहली महिला मंत्री चुनी गई। नागालैंड की पहली महिला मंत्री के तौर पर सलहौतुओनसो क्रूसी ने शपथ ली है। खास बात यह है कि उन्होंने मंत्री पद की शपथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले यानी 7 मार्च को ली। आइए जानते हैं नागालैंड की पहली महिला मंत्री बनने का सफर तय करने वाली सलहौतुओनुओ क्रूसी कौन हैं, और उनका राजनीतिक करियर कैसा है।

विज्ञापन


नागालैंड में पहली बार दो महिला विधायक

नागालैंड की पहली महिला मंत्री बनने वाली सलहौतुओनुओ क्रूसी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराई है। दरअसल राज्य बनने के 60 साल बाद नागालैंड में दो महिलाओं को विधायक चयनित किया गया। यह नागालैंड का 13वां विधानसभा चुनाव था, जिसमें सलहौतुओनुओ क्रूसी और हेकानी जाखालू ने जीत दर्ज कराते हुए विधानसभा के लिए महिलाओं के रास्ते खोल दिए।

सलहौतुओनुओ क्रूसी कौन हैं?

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने वाली सलहौतुओनुओ क्रूसी ने कोहिमा में मंत्री पद की शपथ ली। क्रूसी नागालैंड की निवासी हैं और यहीं पर एक होटल संचालित करती हैं। क्रुसी दिवंगत एनडीपीपी उम्मीदवार कैविसेखो क्रूसी की पत्नी हैं। कैविसेखो को वर्ष 2018 में नागालैंड विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। बाद में वर्ष 2021 में कोविड के कारण उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


क्रूसी ने अपने पति की अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए इस वर्ष नामांकन किया। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था और बतौर निर्दलीय प्रत्यासी वेस्टर्न अंगामी सीट से केनेज़हैको नखरो के खिलाफ खड़ी हुईं। इस सीट पर उन्होंने सिर्फ सात वोट्स से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बाद में प्रधानमंत्री के सामने राज्य की पहली महिला मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

क्रूसी की शिक्षा और उपलब्धि

सलहौतुओनुओ क्रूसी ने कोहिमा काॅलेज से प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा हासिल की है। बाद में नागालैंड के ही एक निजी स्कूल में प्रोपराइटर के तौर पर काम किया। वह समाज सुधार और महिला उत्थान के लिए भी काम करती रही हैं और अंगामी वूमेन ऑर्गनाइजेशन की प्रमुख भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें