फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Drivers: गाड़ी चलाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार, दिया ये शानदार तोहफा

Fri, 13 Sep 2024 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कुछ योग्यता होनी चाहिए। जैसे एक निर्धारित आयु, गाड़ी चलाने में सक्षमता आदि। वहीं डीएल किसी भी जाति, धर्म, लिंग के व्यक्ति को मिल सकता है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Driving Licence - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Free Driving Licence To Women: किसी भी तरह के परिवहन, चाहे वह दोपहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन हो, उसे सड़क पर चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। यह नियम दुनिया के हर देश में लागू है। ड्राइविंग लाइसेंस एक तरह का आधिकारिक दस्तावेज है, जो किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने का अधिकार देता है। भारत में ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही आप कानूनी तौर पर सड़क पर गाड़ी लेकर निकल सकते हैं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


वहीं ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए चालक को कुछ नियमों का पालन करना होता है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ या आरटीए) द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कुछ योग्यता होनी चाहिए। जैसे एक निर्धारित आयु, गाड़ी चलाने में सक्षमता आदि।

वहीं डीएल किसी भी जाति, धर्म, लिंग के व्यक्ति को मिल सकता है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन के साथ ही कुछ फीस जमा करनी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाओं को इस क्षेत्र में कुछ छूट मिली है। भारत के एक राज्य ने महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करना आसान बना दिया है। आइए जानते हैं ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर नियम और फीस।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस के क्या है नियम

भारत में सभी को सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट द्वारा तय कुछ नियमों का पालन करना होता है। नए परिवहन नियम के मुताबिक, लाइसेंस प्राप्त करने की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। वहीं गाड़ी चलाना न आने पर भी आप लर्निंग लाइसेंस बनवा  सकते हैं, जो 6 महीने के लिए मान्य होता है। परमानेंट डीएल को प्राप्त करने के लिए आपको गाड़ी चलानी आनी चाहिए। इसके लिए टेस्ट ड्राइव कराई जाती है।

ड्राइविंग लाइसेंस की फीस

डीएल के  लिए सभी लोगों को अपने राज्य के परिवहन विभाग में जाकर आवेदन करना होता है। इसके लिए एक तय फीस है, जो आपको जमा करनी होती है। अलग-अलग  शहरों में अलग फीस हो सकती है। आरटीओ स्थाई और अस्थाई लाइसेंस की फीस लेते हैं। परिवहन विभाग की सरकारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, लर्निंग लाइसेंस के लिए 150 रुपये फीस लगती है। वहीं डीएल इश्यू कराने के लिए 200 रुपये का चार्ज लगता है। अधिक जानकारी के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश में महिलाओं को लिए फ्री डीएल

हालांकि डीएल के लिए फीस तो देय होती ही है लेकिन देश में एक राज्य ऐसा भी है, जहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। इस राज्य में जो महिलाएं डीएल के लिए आवेदन करेंगी, उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी और बिना शुल्क दिए वह आसानी से डीएल बनवा सकती हैं।

अब तक लाखों महिलाओं को मिला लाफ

ऐसा करने वाला एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश है। मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कोई फीस नहीं रखी है। कोई भी महिला जो 18 साल से अधिक आयु की है, मध्य प्रदेश में फ्री ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। उनके इस फैसले के बाद महिलाओं में डीएल बनवाने की इच्छा बढ़ी है। इस बाबत मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से एक आंकड़ा जारी किया गया, जिसके मुताबिक अब तक लगभग साढ़े सात लाख से अधिक महिलाओं ने मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें