ज्योति के जीवन में आर्थिक कमियां रहीं लेकिन उनके परिवार और गांव के लोगों ने ज्योति को हमेशा प्रोत्साहित किया। उसके गांव में कोई लड़की क्रिकेट नहीं खेलती है। लेकिन जब ज्योति ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो किसी ने उन्हे बल्ला तो किसी ने पुराना मोबाइल दिया। मोबाइल के जरिए ज्योति क्रिकेट ट्रायल्स के बारे में जानकारी प्राप्त करती हैं।
टी20 में खेलेंगी ज्योति यादव
इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव बिंद से हुई, जिसके जरिए ज्योति को डीएलसीएल ट्रायल के बारे में पता चला। गौरव बिंद भदोही के रहने वाले हैं। उनके पता चला कि दिल्ली में परीक्षण शुरू हो रहे हैं और परीक्षण के लिए पंजीकरण कराना होता है। ज्योति किसी तरह साल 2021 में ट्रायल के लिए दिल्ली पहुंची। उन्होंने महज तीन ओवर ही खेलें लेकिन लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा। डीएलसीएल के क्वालीफाइंग राउंड में उन्होंने सेलेक्टर्स को प्रभावित किया। इसी के साथ यह दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी टी20 मैंच खेलेंगी।