Sudha Reddy: भारत की एक और बेटी ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रौशन किया है। हैदराबाद की परोपकारी, समाजसेवी और उद्यमी सुधा रेड्डी को मिस वर्ल्ड संगठन की पहली वैश्विक राजदूत (Miss World Organisation's first Global Ambassador) बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह किसी भारतीय महिला के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
कौन हैं सुधा रेड्डी?
सुधा रेड्डी एक सफल बिजनेसवुमन, सामाजिक कार्यकर्ता और फिलैंथ्रॉपिस्ट हैं। वह मेघा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पीवी कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं और अपने परोपकारी कार्यों के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सुधा रेड्डी इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्हें यह अंतरराष्ट्रीय दायित्व मिला है।इस भूमिका में वह महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर दुनियाभर में मिस वर्ल्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेंगी।
क्यों खास है यह उपलब्धि?
Miss World जैसे प्रतिष्ठित मंच की वैश्विक राजदूत बनना, न केवल एक सम्मान है, बल्कि इससे भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और महिलाओं के प्रति देश की सकारात्मक छवि को भी मजबूती मिलती है।
सुधा रेड्डी का यह पद भारत की नारी शक्ति और समाजिक नेतृत्व क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।
सुधा रेड्डी एक मिसाल
सुधा रेड्डी ने कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से असहाय और वंचित वर्ग के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।