Jayshree Ullal Richest Indian Woman Ceo : भारत के टॉप अमीरों की बात करें तो सबसे पहले अंबानी और अडानी का नाम आता है। लिस्ट में कई और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। कुछ भारतीय हैं तो कुछ विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के अरबपति हैं। हाल ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 259 अरबपति की सूची है। इस सूची में वो प्रोफेशनल्स शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर नेटवर्थ बनाई है। इन लोगों ने या तो कोई बिजनेस ज्वाइन किया या उसे विकसित करने में योगदान दिया। लिस्ट में सत्य नडेला और सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है, लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों को जयश्री उल्लाल ने पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कौन है जयश्री उल्लाल, उनका करियर और उपलब्धि।
कौन हैं जयश्री उल्लाल?
जयश्री भारतीय मूल की उद्योगपति हैं। वह अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ और अध्यक्ष हैं। जयश्री का जन्म लंदन में हुआ। भारत की राजधानी नई दिल्ली के कान्वेंट जीसस एंड मैरी से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने सैन फ्रांसिस्को से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। बाद में सांता क्लारा विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।
जयश्री उल्लाल का करियर
62 साल की जयश्री ने जून 2014 में अपना पहला ऐतिहासिक आईपीओ लाकर कंपनी को अरबों डॉलर का बिजनेस दिलाया। वह जब कंपनी में शामिल हुई तो महज 50 कर्मचारी ही जुड़े थे। लेकिन उन्होंने कंपनी का रेवेन्यू काफी बढ़ा दिया। उल्लाल 2018 से अरिस्टा नेटवर्क्स की अगुवाई कर रही हैं। जयश्री ने एएमडी, फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर और अनगर्मन बास जैसी कंपनियों में काम किया है।
जयश्री की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ है। गूगल के थॉमस कुरियन 15800 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सत्य नडेला के पास 6000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
उपलब्धि
जयश्री वी उल्लाल फोर्ब्स की सूची में शामिल अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में शामिल हैं। इस लिस्ट में चार महिलाएं हैं, जिसमें से एक जयश्री हैं। 2015 में जयश्री को ईएंडवाई का Entrepreneur of the Year का खिताब मिल चुका है। साल 2018 में वर्ल्ड बेस्ट सीईओ और 2019 में फार्च्यून का टाॅप 20 बिजनेस पर्सन अवार्ड भी मिला।