Chitra Purushotham: चित्रा पुरुषोत्तम पेशे से एक बॉडीबिल्डर है। चित्रा बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने मिस इंडिया फिटनेस, वेलनेस , मिस साउथ इंडिया, मिस कर्नाटक, मिस बेंगलुरू जैसे कई खिताब जीते है। हाल ही मे उन्होंने शादी की जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। कर्नाटक की मशहूर बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर चित्रा पुरुषोत्तम ने अपनी अनोखी शादी की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
चित्रा ने शादी के दिन एक शानदार कांजीवरम साड़ी पहनीं, जिसके साथ ही पूरी तरह से पारंपरिक तौर पर तैयार हुईं। हालांकि चित्रा ने गर्व से अपनी तराशी हुई मांसपेशियों को दिखाया, जिससे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
Parenting Tips: सिंगल पैरेंट्स को करना पड़ता है इन चुनौतियों का सामना
वायरल वीडियो में चित्रा ने बिना ब्लाउज के पीले और नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई है, जिससे उनके कंधे और उभरे हुए बाइसेप्स उभर कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषण, कमरबंद, मांग टीका, झुमके और चूड़ियों के साथ पूरा किया।उनके बोल्ड मेकअप लुक में विंग्ड आईलाइनर, गजरा के साथ बालों को बांधना और लाल लिपस्टिक शामिल थी।
Kainchi Dham: नीम करोली बाबा के आश्रम कब जाएं? जानें कैंची धाम की यात्रा के लिए सही दिन और रूट
ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुरुषोत्तम ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड किरण राज के साथ शादी कर ली है। एक वीडियो में चित्रा को दुल्हन की तरह सजते-संवरते और फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। लेकिन, पारंपरिक भारतीय दुल्हनों से अलग, उन्होंने ब्राइडल फोटोशूट के दौरान अपने बाइसेप्स और मसल्स को दिखाया।