फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में पोषण की कमी से शिशुओं को भविष्य में मोटापे का खतरा, यूं रखें खानपान का ख्याल

Fri, 26 Feb 2021 07:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pregnancy - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि अगर वो सही पोषक तत्वों को ग्रहण नहीं करती हैं तो उनके बच्चों में आगे चलकर मोटापे की समस्या पैदा होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि सही पोषण पदार्थ प्रत्येक होने वाली मां के शरीर में जाएं। तो चलिए जानें गर्भवती महिलाओं को कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए। 

विज्ञापन

आयरन
गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी है। क्योंकि आयरन की कमी से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है। इसके लिए पालक, गुड़, मूंगफली, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, तरबूज, सोयाबीन और हरी मटर खानी चाहिए। आयरन की कमी से गर्भवती महिला को एनीमिया की शिकायत हो सकती है। जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है। 
विज्ञापन

कैल्शियम
हड्डियों और पेल्विक मसल्स को मजबूत करने के लिए होने वाली मां को कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसके लिए दूध, पनीर, छेना खाना फायदेमंद है। 

प्रोटीन
प्रोटीन गर्भवती महिलाओं के अंदर यूट्रस की कमी को दूर करता है। वहीं जिन महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान शारीरिक कमजोरी की शिकायत होती है उसे भी दूर करता है। इसके लिए दालें, दूध, दही, अंडा, मूंगफली और पनीर खाएं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें