जहां चाह वहां राह, इस कहावत को हकीकत में बदलने का काम करती हैं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली गृहिणी गुत्तिकोंडा घर पर गार्डन बना कर सारी तरह की सब्जियों को उगाती हैं। टैरेस गार्डन के इस शौक को अब वो यूट्यूब के माध्यम से दूसरों को भी बताती हैं। वो एक टैरेस गार्डनर होने के साथ ही यूट्यूबर भी हैं। छत पर वो घर में इस्तेमाल होने वाली सारी तरह की सब्जियां उगा लेती हैं। वो केवल बाजार से लहसुन और प्याज खरीदती हैं।