आयरन
गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन बहुत जरूरी है। क्योंकि आयरन की कमी से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है। इसके लिए पालक, गुड़, मूंगफली, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, तरबूज, सोयाबीन और हरी मटर खानी चाहिए। आयरन की कमी से गर्भवती महिला को एनीमिया की शिकायत हो सकती है। जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है।
कैल्शियम
हड्डियों और पेल्विक मसल्स को मजबूत करने के लिए होने वाली मां को कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसके लिए दूध, पनीर, छेना खाना फायदेमंद है।
प्रोटीन
प्रोटीन गर्भवती महिलाओं के अंदर यूट्रस की कमी को दूर करता है। वहीं जिन महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान शारीरिक कमजोरी की शिकायत होती है उसे भी दूर करता है। इसके लिए दालें, दूध, दही, अंडा, मूंगफली और पनीर खाएं।