फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की रूढियों को तोड़ बनीं महिला पंडित, अबतक करा चकी हैं ढेरों शादियां

Fri, 11 Dec 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नंदिनी भौमिक - फोटो : facebook
विज्ञापन

हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादियों में आपने अभी तक पंडितों को देखा होगा। पंडित का नाम आते ही ख्याल में एक आदमी की छवि घूमती है। क्योंकि बचपन से हमने पुरुष को ही घरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कराते देखा है। लेकिन सदियों से चली आ रही इस परंपरा में सेंध लगा कर नंदिनी भौमिक पूजा-पाठ का अनुष्ठान कराती हैं। 

विज्ञापन

नंदिनी भौमिक - फोटो : facebook
कोलकाता की नंदिनी भौमिक पेशे से संस्कृत की प्रोफेसर और नाटक कलाकार हैं। साथ ही नंदिनी विवाह में मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्ना कराती हैं। पिछले दस सालों से नंदिनी लगातार शादियों को संपन्न कराने का काम करती हैं। अबतक चालीस से ज्यादा शादियां करा चुकीं नंदिनी को संस्कृत के श्लोकों को काफी ज्ञान हैं। वो विवाह में श्लोकों को अनुवाद करके भी कहती हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिन विवाह के लिए बैठे जोड़ों को संस्कृत में श्लोक नहीं समझ आते। नंदिनी उनके लिए अंग्रेजी और बांग्ला में श्लोकों का अनुवाद करती हैं। जिससे कि उन श्लोकों का सही अर्थ समझ सकें। साथ ही उनकी शादियों में पीछे से रवींद्र नाथ टैगोर का संगीत भी बजता है। नंदिनी विवाह के दौरान होने वाली कन्या दान की रस्म की घोर विरोधी हैं। उनका मानना है कि कन्या कोई वस्तु नहीं जो उसका दान किया जाए। वो विवाह की रस्मों में कन्यादान नहीं करतीं। नंदिनी के इस कार्य को समाज की सराहना भी मिल रही है। वो कई सारे अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाह भी करा चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें