फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Shailbala Martin: आईएएस शैलबाला मार्टिन इन दिनों हैं चर्चा में, जानें इस महिला अफसर के बारे में

Wed, 13 Apr 2022 02:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएएस शैलबाला मार्टिन - फोटो : twitter/drrakeshpathak7
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में महिला अफसरों की भूमिका और योगदान बढ़ रहा है। ये महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत से देश की उच्च पदों तक पहुंच गईं, वहीं अपनी लगन से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्यरत हैं। इन दिनों एक महिला अफसर का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आईएएस शैलबाला मार्टिन 56 साल की उम्र में शादी करने जा रही हैं। शैलबाला की शादी 57 साल के पत्रकार डॉ राकेश पाठक से हो रही है। शादी को लेकर दोनों परिवारों की मर्जी है। लोग आईएएस शैलबाला मार्टिन और उनके होने वाले पति राकेश पाठक को शादी की बधाईयां दे रहे हैं। शुभकामनाओं का सिलसिला सोशल मीडिया पर भी जारी है। आईएएस शैलबाला मार्टिन की लव लाइफ भले ही इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शैलबाला का आईएएस बनने का सफर कैसा था? उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ कैसी है? आगे जानें आईएएस शैलबाला मार्टिन के बारे में।

विज्ञापन


आईएएस शैलबाला मार्टिन का जीवन परिचय

भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिला अफसर शैलबाला मार्टिन मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली हैं। वह साल 2009 बैच की एमपी कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में शैलबाला मार्टिन सामान्य प्रशासन विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ हैं। इसके पहले शैलबाला मार्टिन एमपी सरकार में कई पदों पर पदस्थ रह चुकी हैं। बुरहानपुर में भी वह नगर निगम कमिश्नर भी रह चुकी हैं।

 शैलबाला मार्टिन का निजी जीवन

आईएएस शैलबाला मार्टिन वर्तमान में अविवाहित हैं। उनकी शादी पत्रकार राकेश पाठक से हो रही है, जो उम्र में शैलबाला से एक साल बड़े हैं। वहीं पत्रकार राकेश पाठक की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से राकेश पाठक को दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस शैलबाला मार्टिन - फोटो : twitter/drrakeshpathak7
आईएएस शैलबाला की प्रेम कहानी

सोशल मीडिया पर आईएएस शैलबाला मार्टिन और पत्रकार राकेश पाठक की शादी और लव स्टोरी चर्चा में है। लोग जानना चाहते हैं कि 56 साल की इस महिला अफसर की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई। इस बारे में पत्रकार राकेश पाठक ने खुद बताया कि उनकी आईएएस शैलबाला मार्टिन से मुलाकात एक टीवी डिबेट के दौरान दो साल पहले हुई थी। दोनों में दोस्ती हुआ और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों की दोस्ती ने वक्त के साथ प्यार का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें