मैगजीन प्रोस्पेक्ट की इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की प्रधानंत्री जेसिंडा आर्डर्न को नंबर 2 पर रखा गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा का नाम कोरोना काल के दौरान राज्य में समय रहते उचित कदम उठाने के लिए शामिल किया गया। पत्रिका के अनुसार इस लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए बीस हजार से अधिक वोट डाले गए।
इस लिस्ट में शामिल होने वाली के के शैलजा एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस मैगजीन ने शैलजा की तारीफ करते हुए लिखा कि साल 2018 में भी शैलजा ने केरल में निपाह वायरस का डटकर सामना किया था।