फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में महिला आईजी के हाथ में सीआरपीएफ सेक्टर की कमान, आदेश पर होगा आतंकियों का सफाया

Thu, 03 Sep 2020 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पहली बार कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक पद पर महिला आईपीएस की तैनाती की गई है। आईपीएस चारू सिन्हा को श्रीनगर के सीआरपीएफ सेक्टर की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया है। चारू सिन्हा 1996 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। आतंकवाद प्रभावित हिस्से में पहली बार किसी महिला के हाथ में ये कमान सौंपी गई है। हालांकि चारू सिन्हा को इस तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पहले भी दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन

वो आईजी के पद पर बिहार, सीआरपीएफ में भी काम कर चुकी हैं। बिहार में भी चारू ने नक्सलवाद के खिलाफ बेहतरीन काम किया था। आईजी के पद पर रहते हुए उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कई सारे अभियान चलाए थे। जिसके बाद उन्हें जम्मू सीआरपीएफ की कमान सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

श्रीनगर सेक्टर में तीन जिले शामिल हैं-बडगाम, गांदरबल और श्रीनगर। जहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी चारू सिन्हा के ऊपर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें