Kho kho World Cup 2025:भारत की महिला टीम ने पहले खो-खो विश्व कप 2025 में जीत दर्ज कराकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि न केवल भारतीय खेलों के लिए बल्कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय महिला टीम ने अपनी श्रेष्ठता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के फाइनल मैच में वर्चस्व स्थापित किया। भारतीय टीम ने नेपाल की महिला खो खो टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीम वर्क का नतीजा है। भारत के इस पारंपरिक खेल में इतिहास रचने के बाद भारतीय महिला खो-खो टीम के बारे में लोग जानना चाहते हैं। बता दें कि खो-खो टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से मैदान में 9-9 खिलाड़ी उतरते हैं। भारतीय महिला खो- खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने विश्व कप जीता। आइए जानते हैं खो-खो टीम की महिला खिलाड़ियों के बारे में।
कप्तान प्रियंका इंगले
भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले हैं। 24 साल की प्रियंका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया। अपने 15 साल के करियर के दौरान, उन्होंने 23 राष्ट्रीय खिताब और 2023 में चौथी एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। महाराष्ट्र की प्रियंका इंगले की अगुआई में भारतीय महिला खो खो टीम ने जनवरी 2025 में आयोजित पहले खो खो विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
टीम की अन्य सदस्य
नसरीन शेख
नसरीन शेख एक निपुण खिलाड़ी हैं जिन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय महिला खो खो टीम की कप्तानी की है और टीम को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
निर्मला भाटी
टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में से एक निर्मला भाटी भी हैं। इसके अलावा,
- अश्विनी शिंदे
- रेशमा राठौर
- भीलर देवजीभाई
- नीता देवी
- चैत्रा आर.
- सुभाष्री सिंह
- मगई माझी
- अंशु कुमारी
- वैष्णवी बजरंग
- मीनू
- मोनिका
- नाजिया बीबी
स्टैंडबाय खिलाड़ी
- संपदा मोरे
- ऋतिका सिलोरिया
- प्रियांका भोपी