अमेरिका में बदलावों का दौर जारी है। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही वो महिलाओं को एक के बाद प्रमुख पद देते दिख रहे हैं। भारतीय मूल की पहली अमेरिकी उप राष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस लगातार चर्चा का विषय थीं। वहीं अब अमेरिका में पहली महिला वित्तमंत्री का कार्यभार संभालेंगी। प्रख्यात अर्थशास्त्री जेनेट येलेन ने मंगलवार को अमेरिका की पहली महिला वित्तमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया है।