फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की पॉवरफुल बिजनेस वुमन, जिनके कंधों पर है कंपनियों का दारोमदार

Wed, 22 Dec 2021 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोशनी नाडर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत की महिलाएं विश्वभर की कई नामी-गिरामी कंपनियों की सीईओ हैं। जिनके कंधों पर इन कंपनियों की पूरी कमान रहती है। वैसे तो इंदिरा नूई और चंदा कोचर जैसी महिलाओं के नाम अब हर किसी को पता है। लेकिन इनके अलावा भी भारतीय मूल की कई महिलाएं हैं जो अपने काम से एक सफल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। 

विज्ञापन

रेवती अद्वैती

flex  जैसी नामी गिरामी कंपनी की सीईओ भारतीय मूल की रेवती अद्वैती हैं। जो भारत में पली-बढ़ी हैं। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से एमबीए की हुई हैं। 55 साल की रेवती के पिता ए. एन.एन.स्वामी भी एक केमिकल इंजीनियर थे। जो कि भारत के अलग-अलग शहरों में रहे। flex अमेरिका और सिंगापुर की कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है। 


जयश्री उल्लाल

arista network की सीईओ जयश्री उल्लाल हैं। उन्हें इस पर साल 2008 में नियुक्त किया गया था। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की हुई हैं। वहीं लंदन में जन्मी जयश्री की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई है। arista  अमेरिका की एक कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी है। 

विज्ञापन

प्रिया लखानी

मशहूर कंपनी century tech की सीईओ भारतीय मूल की प्रिया लखानी हैं। उनकी कंपनी सेंचुरी टेक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित टेक्नोलॉजी का विकास करती है। इस कंपनी के पास टीचर, न्यूरो साइंटिस्ट और तकनिशियनों की एक टीम है जो स्कूल और कॉलेज मे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स का विकास करते हैं। प्रिया लखानी ने queen mary यूनिवर्सिटी से लॉ एवं इकोनॉमिक्स में बीए किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें