Indian Badminton Player Jwala Gutta: भारत की महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन और पदक जीतकर महिला एथलीट अपना, परिवार का और देश का मान बढ़ा रही हैं। महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है तो साइना नेहवाल और पीवी सिंधु का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बैडमिंटन में अपनी पहचान बनाने वाली महिला खिलाड़ियों में ज्वाला गुट्टा का नाम भी शामिल है। ज्वाला गुट्टा भारत की प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं, जिन्होंने 1990 मिक्स और महिला डबल्स में हिस्सा लिया। उन्होंने कई मुकाबलों में जीत हासिल की और दुनिया में टॉप 6 खिलाड़ी की रैंक हासिल की। ज्वाला गुट्टा के जन्मदिन के मौके पर जानिए इस महिला बैडमिंटन खिलाड़ी के बारे में।
ज्वाला गुट्टा का जीवन परिचय
ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। उनके पिता का नाम एम क्रांति है, वहीं मां येलेन चीन से ताल्लुक रखती हैं। ज्वाला गुट्टा का बचपन हैदराबाद में बीता। अपनी शुरुआती शिक्षा ज्वाला ने हैदराबाद से पूरी की। इस दौरान उनकी स्पोर्ट्स में रूची बढ़ी तो उन्होंने बैडमिंटन की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
ज्वाला गुट्टा का बैडमिंटन करियर
महज 10 साल की उम्र में ज्वाला ने बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। उनके कोच एस एम आरिफ थे, जो कि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे। 13 साल की उम्र में मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में ज्वाला ने प्रतिभाग लिया और विजेता बनीं। साल 2017 में ज्वाला ने जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
कॉमनवेल्थ खेलों में ज्वाला की जीत
लगातार सात बार राष्ट्रीय युगल चैंपियनशिप का खिताब जीत कर श्रुति कुरियन के साथ उनकी जोड़ी सफल हुई। इसके अलावा साल 2010 में दिल्ली में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ खेलों में ज्वाला के जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा रहे। दोनों ने मिलकर डबल इवेंट में गोल्ड जीता। साल 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण हासिल किया।
ज्वाला गुट्टा का निजी जीवन
खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने साल 2005 में बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद से शादी कर ली। हालांकि दोनो का साथ ज्यादा दिन नहीं टिका और साल 2011 में ज्वाला और चेतन का तलाक हो गया।