स्वाति मीणा की उपलब्धि
मध्य प्रदेश कैडर में उनका चयन हुआ। बाद में एमपी के मंडला में स्वाति को पोस्टिंग मिला। इस दौरान कलेक्टर स्वाति मंडला ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। कई विभागों से खनन माफियाओं की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी सख्त कार्रवाई से खनन माफियाओं को सबक सिखाया।
स्वाति मीणा के पति भी आईएएस अफसर
आईएएस स्वाति मीणा की शादी 25 मई 2014 में हुई। उनके पति तेजस्वी नायक भी आईएएस अफसर हैं। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी तेजस्वी नायक मूलरूप कर्नाटक के निवासी हैं। स्वाति को नौकरी के शुरुआती दिनों में एमपी के सीधी में तैनाती मिली, तो तेजस्वी नायक को कटनी में तैनात किया गया। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों आईएएस अच्छे दोस्त बन गए। बाद में शादी के बंधन में बंध गए।