ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम की आयुक्त जी श्रीजना ने बच्चे को जन्म दिया तो उसके कुछ ही समय बाद कोविड 19 के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी। ऐसे में उन्हें अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना पड़ा। वो बताती हैं कि उनके इस काम में पति और मां पूरा साथ देती हैं। अपने नवजात बच्चे को दूध पिलाने के लिए वो हर चार घंटे बाद घर जाती हैं। इसके बाद फिर से काम पर लौट जाती हैं। अपने पद की जिम्मेदारी को समझते हुए ही वो काम पर लौटी और कहती हैं कि उन्हें पता है कि मुश्किल समय में आपातकालीन सेवाओं की कितनी जरूरत होती है।
श्रीजना का कार्य है ये देखना कि जीवीएमसी मैदानी स्तर पर सेनेटरी का कम होता रहे। गरीबों के लिए जरूरी आवश्यकताओं को प्रदान करना और जिला अधिकारियों के साथ सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित करना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वायरस को विशाखापत्तनम में ही रोका जाए, यह उनके काम का हिस्सा है।' अपने इस काम को वो इस कोशिश का छोटा सा हिस्सा मानती हैं जिसे उनके परिवार के मदद से पूरा करने में उन्हें सफलता मिल रही है।