फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe:शादी के फौरन बाद तो कोई चार माह की बच्ची छोड़ निभा रहीं फर्ज, बोलीं-देश पहले

Sun, 12 Apr 2020 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना की महामारी से जूझ रही पूरी दुनिया में भारत भी शामिल है। यहां भी दिनोंदिन तेजी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश की ऐसी मुश्किल घड़ी में असली योद्धा बनकर उभरी है पुलिस और डॉक्टर की टीम। जो दिन रात अपने स्वास्थ्य और परिवारवालों की फिक्र न कर सेवा में लगे हैं। इन योद्धाओं की टीम में वैसे तो बहुत सारे लोग हैं लेकिन महिलाओं की भूमिका इसलिए अहम हो जाती हैं क्योंकि वो एक पत्नी, एक मां और एक बेटी का फर्ज भी निभाती है। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारियों को छोड़ देश के लिए अपना फर्ज निभाने में ये कतई पीछे नहीं हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही दो कोरोना योद्धाओं के बारे में। जिनमें से एक शादी के 15 दिन बाद से ही ड्यूटी में लग गई हैं तो एक अपनी चार महीने की बच्ची से दूर हैं। इन्हें घर में भी सोशल डिस्टेंसिग का सामना करना पड़ता।

विज्ञापन



 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मेरठ की स्टाफ नर्स में शामिल वर्षा अपनी चार महीने की बच्ची से दूर है। दरअसल, सात दिन तक कोरोना वार्ड में ड्यूटी के बाद उन्हें 14 दिन एकांतवास के लिए रखा गया है। वर्षा कहती हैं कि कोरोना वार्ड में उन्हें मरीजों को दवाईयां वगैरह देना प्राथमिकता होती है। ड्यूटी खत्म होने के बाद हमें वहीं रहना होता था। अब ड्यूटी खत्म है तो एकांतवास के लिए रहना होगा। परिवार वालों से केवल फोन पर बात होती है। सास-ससुर ही बच्ची और परिवार की देखभाल कर रहे हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सोनम गुप्ता की कहानी भी ऐसी ही मार्मिक है। 16 जनवरी को शादी हुई थी। ससुराल में 15 दिन ही रहने के बाद उन्होंने 2 फरवरी को ड्यूटी ज्वॉइन कर ली थी। कोरोना के संकट में उनकी ड्यूटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फफूंद में लगाने का आदेश आया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें